पन्नालाल पाटीटार, रायपुरिया भ्रमण के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग पेटलावद ब्लाक के ग्राम रायपुरिया मे प्रधानमंत्री आवास योजना मे आवास निर्माण करने वाले कैलाश मेडा एवं किशोरनाथ के आवास का अवलोकन कर हितग्राहियो से चर्चा की। चर्चा के दौरान कैलाश एवं किशोर ने बताया कि कच्चे झोपडे मे जब वे रहते थे, तो कितनी परेशानियों का सामना करना पडता था। आवास पक्का बन जाने से वे अब उन परेशानियों से मुक्त हो गये है। बरसात के दिनो मे पानी टपकने एवं जहरीले जानवरो के काटने का भय अब उन्हे नही सतायेगा। साथ ही शौचालय का निर्माण हो जाने से अब उन्हे शौच के लिये बाहर भी नही जाना पड़ता। प्रधानमंत्री आवास योजना मे यदि उनका आवास नही बनता, तो वे कभी भी अपना पक्का आवास नही बना पाते। भ्रमण के समय प्रभारी मंत्री सारंग के साथ विधायक निर्मला भूरिया, कलेक्टर आशीष सक्सेना, पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन, सीईओ जिपं जमुना भिडे, एसडीएम हर्षल पंचोली, सीईओ एमके घनघोरिया सहित भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजमेरसिंह भूरिया, नानालाल पाटीदार आदि मौजूद थे। Post navigation जिले में स्व कराधान योजना में हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार का मुद्दा प्रभारी मंत्री के समक्ष उठाया जाएगा आप व्हाट्सएप यूजर्स हैं तो यह खबर आपके काम की है, व्हाट्सएप में आया झूठ पकडऩे वाला नया फीचर!