झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगड़वाला की रिपोर्ट- रामा ब्लॉक के सीएमओ एमएल टांक, गजेंद्रसिंह राठौर और इंजीनियर दिनेश ठाकुर शुक्रवार को खरडूबड़ी में प्रधानमंत्री आवास की जांच करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करीब 53 आवेदनों के बाद यहां पहुंचे तथा उन मकानों की जांच की जो कच्चे बने हैं तथा जिन्हें पक्का बनाने की आवश्यकता है। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा कर योजना का लाभ लेने का जिक्र उपस्थितजनों ने किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को मकान बनाने के लिए लाख रुपए की राशि दी जाएगी व मकान में शौचालय भी बनाया जाएगा। इस दौरान 90 दिन की मजदूरी भी सरकार द्वारा दी जाएगी। सरपंच प्रेमसिंह डामोर, सचिव करणसिंह चौहान, रोजगार सहायक भमरसिंह भूरिया व रमेश डामोर समेत ग्रामीण लोग मौजूद थे। Post navigation मुख्यमंत्री विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर श्वेतपत्र जारी करे, संघ के आगे नतमस्त हो गई प्रदेश की सरकार : सांसद कांतिलाल भूरिया 1 पन्ने में श्रीमद् भागवत गीता के 700 श्लोक 18 अध्याय और 30 हजार अक्षर लिखे