आरिफ हुसैन

चंद्रशेखर आजाद नगर। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सेजावाड़ा में संस्था के खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। संस्था के खिलाड़ी भोपाल में हुई राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022 में शामिल होने गए थे। जहां उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स भाला फेंक में सुशीला पिता इंदर सिंह  डुडवे कक्षा 12वीं की छात्रा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। साथ ही इसी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता गुना में बॉक्सिंग में भी 1. रवीना ओहरिया, 2. प्रियंका सस्तिया  ने भी दो ब्रांच मेडल प्राप्त किया है। इन सभी खिलाड़ियों को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *