दिपेश प्रजापति, झाबुआ 24 अप्रैल को कोरोना बीमारी से संघर्ष करते हुए भोपाल के एक निजी अस्पताल में झाबुआ से प्रसिद्ध किराना व्यापारी लक्ष्मी नारायण शाह के सुपुत्र प्रणव शाह का निधन हो गया। उनके निधन से झाबुआ शहर में शोक की लहर छा गई भोपाल नगर निगम द्वारा कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए वहाँ के मुक्ति धाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान प्रणव शाह के भाई पंकज एवंप्रसन्न शाह उपस्थित थे ।उनके निधन की खबर जैसे ही झाबुआ पहुंची शहर में शोक छा गया। झाबुआ के सामाजिक संगठनों सकल व्यापारी संघ, रोटरी क्लब मैन,रोटरी क्लब आजाद,आजाद साहित्य परिषद,संकल्प ग्रुप, सांत्वना ग्रुप, पेंशनर एसोसिएशन, युवा साईं सेवा समिति, हाथीपावा मार्निंग क्लब, गायत्री शक्तिपीठ कॉलेज मार्ग,गायत्री शक्तिपीठ, बसंत कॉलोनी, राजपूत समाज, नीमा समाज, अरोड़ा समा,जैन समाज ,बचपन बचाओ आंदोलन एजय भीम संस्थान, टेंट लाइट एशोसिएशन अनेक सामाजिक महासंघ की संस्थाओं ने दिवंगत प्रणव शाह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमात्मा से उनकी आत्मा शांति लिए प्रार्थना की है उठावना कार्यक्रम कोविड.19 के नियमों के अंतर्गत निज निवास स्थान उत्तम किराना स्टोर आजाद चौक पर 26 अप्रैल को प्रात: 10 बजे परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में किया जाएगा। Post navigation कोरोना कर्फ्यू में पुलिस अलर्ट, बेवजह घूमने वालों पर की कार्रवाई पुलिस एक्शन में अनावश्यक बाजार में आने वाले लोगो को समझाइश देकर लौटाया, वाहनों पर की चालानी कार्यवाही