झाबुआ लाइव डेस्क-

देश के प्रख्यात ज्योतिष और वास्तु के जानकार देवेन्द्र सिंह कुशवाह को मिलेनियम अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महांकाल की नगरी उज्जैन में तीन दिवसीय अन्तराष्ट्रीय ज्योतिष और वास्तु महासम्मलेन में दिया गया। गरिमामयी आयोजन में आयोजक दिनेश गुरूजी, पं योगेन्द्र महंत, अरुण बंसल आदि ने ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के चलते शिल्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि कुशवाह दो दशक से अधिक समय से ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं जिसके कारण देशभर में कई बार सम्मानित हुए। इस बार मिलेनियम अवार्ड 2019 से नवाजा गया। मां शारदा ज्योतिषधाम अनुसंधान संस्थान इंदौर द्वारा इस आयोजित इस 19वें सम्मलेन में करीब 400 विद्वानों ने हिस्सा लिया और ज्ञान का आदान प्रदान किया। इस उपलब्धि के लिए कई इष्ट मित्रों ने बधाई दी है।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *