झाबुआ लाइव झाबुआ के आईटीआई कॉलेज में अध्ययनरत 19 वर्षीय युवक नवीन सस्तिया ने अपने मकान में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक नवीन सस्तिया अपने दोस्त सतीश कनेश के साथ शहर के किशनपुरी में रहकर पढ़ाई करता था। आज सुबह जब कॉलेज जाने का समय हुआ तब नवीन ने अपने दोस्त यह कहकर कॉलेज भेज दिया कि वह आज नहीं ओगा और क्योंकि उससे सिर में दर्द है। इसके बाद सतीश कॉलेज चला गया और वह जब दोपहर में वापस घर पहुंचा तो दरवाजा बंद था जब उसने दरवाजा खटखटाया और उसने नहीं खोला तो सतीश ने खिडक़ी पर चढक़र देखा तो नवीन फांसी पर लटका था। इसके बाद उसने तुरंत मकान मालिक को व नवीन के घर फोन पर घटना की जानकारी बताई। और डायल 100 पर कॉल किया पुलिस ने नवीन के शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा व मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ) Post navigation मरीज को लेकर पहुंची बोलेरो में बीच बाजार में लगी अचानक आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से गंभीर हादसा टला प्रख्यात ज्योतिष-वास्तु के जानकार देवेंद्रसिंह कुशवाह मिलेेनियम अवॉर्ड 2019 से हुए सम्मानित