राजेंद्र शर्मा, दाहोद ब्यूरो चीफ
दाहोद तहसील के काली तलाई गांव के पास इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर आज सुबह तकरीबन 5 बजे के करीब जीजे 18 जी8141 नंबर की पुलिस वैन पेट्रोलिंग कर रही थी तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक एमएच 18 बीए 1080 नंबर ने पुलिस वैन को टक्कर मार दी जिससे पुलिस वैन पलटी खा गई। वैन में सवार दो पुलिसकर्मियों को शरीर पर चोटे आइ। इस घटना के बाद ट्रक का चालक ट्रक छोडक़र फरार हो गया। उपरोक्त घटना संबंधी जानकारी दाहोद तहसील पुलिस थाने को मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों को उपचार हेतु जिला सरकारी अस्पताल में भेज कर ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही शुरु की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *