झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठोड़ की EXCLUSIVE रिपोर्ट । पेटलावद मे रायपुरिया रोड पर मंडी के समीप अभी अभी कट्टा ओर रामपुरी चाकू अडाकर पेटलावद के एक व्यापारी से 1 लाख रुपये नगद ओर 5 किलो चांदी लुटेरो ने लुट ली । प्राप्त जानकारी के अनुसार लुटेरो ने योजनाबद्ध ढंग से इस वारदात को अंजाम दिया । पेटलावद के व्यापारी सुरेन्द्र सोनी अपनी आल्टो कार से रायपुरिया हाट कर लोट रहे थे इसी बीच मंडी के सामने एक बोलेरो पर सवार लुटेरो ने चार बार पीछे से कार को टक्कर मारी ओर सुरेन्द्र सोनी को कट्टा & रामपुरी चाकू दिखाकर लुट लिया ओर जिस बोलेरो को लेकर वह आये थे उसे छोडकर फरार हो गये । फरार होने के लिए बाइक का इस्तेमाल किया गया । पुलिस फिलहाल घटनास्थल के बाद सर्चिंग कर रही है । Post navigation हिंदुआ सूर्य वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव शोर्ययात्रा को लेकर बनाई रूपरेखा Exclusive खबर – पेटलावद लुट मामले मे पुलिस ने जारी किये संदिग्धो के cctv फोटोशाट ; एसपी का एलान सुचना देने वालों को ₹ 20 हजार का ईनाम