झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- नगर में छोटी छोटी चोरियां लगातार हो रही है, जिसमें गाड़ी के शॉक-अप, पेट्रोल चोरी, घर के अंदर रखे रुपयों की चोरी, वहीं एक रात में ही दो-दो बाइक की चोरी हो जाना, इस प्रकार की कई छोटी चोरी की घटनाओं से लोग अब दशहत में है, किन्तु पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है, वहीं छोटी चोरियां करते कुछ बदमाश पकड़ाए भी परंतु पुलिस द्वारा उन्हें छोड़ देना। इसके साथ ही भेरू चौक में रहने वाले कैलाश देवडा के घर में से मंगलवार रात में पांच हजार रूपए और पायजब की चोरी हो गई। घर के सभी सदस्य मेला देखने गए थे। उस समय यह घटना हुई, इस संबंध में पुलिस थाने पर आवेदन भी दिया गया किन्तु कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके साथ ही एक ही रात में दो बाइक भी चोरी हो गई, जिसकी रिपोर्ट भी पुलिस थाने पर दर्ज करवाई गई। इस संबंध में प्रभारी टीआई मांगीलाल भाटी से चर्चा की गई तो उनका कहना है कि शॉकअप चोरी व अन्य घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई। इसके साथ ही पेट्रोल चोर को पकडऩे पुलिस पहुंची थी किन्तु जनता ने उन्हें पहले ही छोड़ दिया था। इसके साथ ही बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। Post navigation कॉलेज प्रशासन ने मांगा 500 रुपए का स्टाम्प, विरोध स्वरूप विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन जन धन के खातों मे हुई धन की बारिश, जमा हुए 25 करोड़ रुपए