सलमान शैख़@ झाबुआ Live पेटलावद। प्रदेशभर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चल रहा है। इस अभियान से माफियाओं में हड़कंप है। पेटलावद में भी एसपी आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर पुलिस दो दिन से सख्त रवैया अपनाया रही है और नगर सहित आसपास ग्रामीण इलाकों में दबिश देकर अवैध कच्ची शराब जब्त की है। यहां हुई कार्यवाही- रविवार को पुलिस ने प्रेमचंद पिता गोबरिया डामर निवासी काजलिया, शंकरलाल पिता रामचंद्र राठौर निवासी तालापाड़ा, धन्ना लाल पिता रावड़ी सिंगाड़ निवासी तलावपाड़ा, सुनील पिता रामलाल मुनिया निवासी रूपगढ़ की दुकान ओर घरों में छापा मारा। यहां से पुलिस ने 110 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब जिसकी कीमत 30 हजार रुपये है को जब्त की। साथ ही 16 ड्रम महुआ लहान नष्ट भी किया। जिसकी कीमत 80 हजार रुपये है। इस कार्रवाई में एसडीओपी सोनू डावर, टीआई संजय रावत, सूबेदार कमल मिंदल, उप निरीक्षक लोकेंद्र चौहान, मोहनसिंह सोलंकी, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र राजपूत, प्रधान आरक्षक राधेश्याम, रामहेत भारती, हेड कांस्टेबल भदोरिया, महिला उप निरीक्षक नीलिमा सहित महिला व पुरूष बल की अहम भूमिका रही। Post navigation यंग स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में क्रिकेट का महाकुंभ 25 से, तैयारियां जोरों पर… आबकारी विभाग की अवैध शराब ठिकानों पर छापामार कार्यवाही; हजारो की अवैध कच्ची शराब जब्त …