झाबुआ Live के लिए मुकेश परमार की EXCLUSIVE रिपोर्ट ।

पेटलावद ओर झाबुआ मे संघ के दबाव के बावजूद पुलिस के आला अधिकारी अभी तक पेटलावद टीआई ओर एसडीओपी को हटाने का फैसला नही ले पाये है । कल पुलिस  मुख्यालय से पहले  आर सी भाकर को एसडीओपी बनाकर भेजने की बात थी ओर टीआई भी नरेंद्र यादव को बनाने की बात थी मगर अब खबर है कि भाकर  को रोक दिया गया है । ओर टीआई को लेकर भी चीजे क्लीयर नही है । पुलिस के अधिकारी बता रहे है कि अभी तक ऐसा कोई आदेश नही है लिहाजा अभी 11 बजे के स्टेटस मे राकेश vyas पेटलावद एसडीओपी बने हुए है ओर के एस शक्तावत पेटलावद टीआई है । हालांकि यह भी सही है कि पुलिस मुख्यालय ओर आईजी इंदौर आज शाम तक या कल तक किसी नतीजे पर पहुंच सकते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *