रायपुरिया लवेश स्वर्णकार 

पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना के वेक्सीन लग रहे है लिहाजा टीकाकरण के लिए प्ररित करने के लिए लायंस क्लब के अध्यक्ष नीलेश पालीवाल, सचिव निलेशसिह कुशवाह, पत्रकार मनोज जानी, दीपेश छजलानी, आलोक चौहान वहाँ पहुचे है । ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर पृथ्वी पालसिंह चूंडावत भी वहां मौजूद है उन्होंने बताया आज देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कोरोना का टीका लगवाया है उन्होंने बताया भारत मे बना कोरोना का टीका सेफ है निसंकोच आप टिका लगवाए । उन्होंने 65 वर्ष की आयु तथा 45 वर्ष की आयु के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों से कोरोना का टीका लगवाने की अपील की है उन्होंने बताया कि रायपुरिया क्षेत्र के सबसे सीनियर 69 वर्षीय प्रायवेट डॉक्टर एससी स्वर्णकार को भी कोविशिल्ड का फर्स्ट डोज का टीका आज लगाया गया है। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जयेश स्वर्णकार भी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *