रायपुरिया लवेश स्वर्णकार थाना प्रभारी तेजमल पंवार ने शनिवार को पत्रकार वार्ता रखी टीआई ने अपराध सामाजिक गतिविधियों तथा क्षेत्र की जानकारी के लिए पत्रकारो को आमंत्रित किया ओर उनसे सुझाव लिए टी आई पंवार ने बताया उनकी पहली प्राथमिकता फरियादी की समस्या का त्वरित निराकरण करना है । टी आई ने बताया उन्होंने 26 जनवरी को थाने में आमद ली थी तब सीएम हेल्पलाइन की 7 शिकायतें थी 28 फरवरी तक 12 शिकायते हुई कुल 19 शिकायते थी उन्होंने सभी फरियादियो की समस्या को निराकरण करवा कर सभी 19 शिकायतो का निराकारण कर शिकायते विलोपित करवाई ।उन्होंने बताया 26 जनवरी से 28 फरवरी तक उन्होंने दर्ज अपराध की तुलना अपराध नियंत्रण के लिए धारा 110,151 तथा 107,116 के प्रकरण कायम कर कुल 142 प्रकरण पंजीबद्ध किए जिससे अपराधियो में खोफ है उन्होंने बताया अपराध नियंत्रण के लिए यह कदम उठाया गया है। इसी तरह उक्त अवधि में मोटर व्हीकल एक्ट मे 1,38750 रुपये की चालानी कार्रवाही पुलिस ने की है । वही उक्त अवधि में आबकारी एक्ट में 29 प्रकरण दर्ज कर 34130 रुपये की शराब जप्त की । वर्ष 2017 में रायपुरिया की एक नाबालिक लड़की का अपहरण हुवा था 4 वर्ष पूर्व अपहरण हुई लड़की की बरामदगी हरियाणा राज्य के जींद कस्बे से की जिसकी विवेचना एसडीओपी सोनू डावर कर रही है। उक्त कार्रवाही में रायपुरिया के समस्त पुलिस स्टाफ की भूमिका भी सराहनीय रही । डीजे वाहनों पर हूई सख्ती डीजे वाहनों पर सख्त कार्रवाही के बाद टीआई की सराहना हुई थी परीक्षार्थी भी बेहद खुश है ।अब ग्रामीण उनसे रायपुरिया की यातायात व्यस्था को सुधारने की आस लगा रहे है। आगामी दिनों में होगी चालानी कार्रवाही टी आई ने बताया रायपुरिया कस्बे में सड़क पर वाहन खड़े करने की लापरवाही की जा रही है जो बेहद चिंताजनक है आगामी दिनो मे रायपुरिया में ऐसे वाहनों पर सख्ती से चालानी कार्रवाही की जाएगी । वही उन्होंने कहा कि नाबालिक अगर वाहन चलाते पाया गया तो ठोस कार्रवाही होगी । पत्रकार वार्ता में अनिल मुथा,लवेश स्वर्णकार,राजेश राठौड़,देविसिंह भूरिया,पन्नालाल पाटीदार,गोपाल बहुगुणा,राहुल गोस्वामी,राहुल राठौड़ राहुल वैरागी उपस्थित रहे। थाना प्रभारी ने थाना कक्ष तथा महिला प्रशाधन कक्ष की रंग रोगन करवाया लम्बे अर्से से थाना रंगाई पुताई की वाट जो रहा था । Post navigation पेंशनर्स ओर वरिष्ठजनों को प्रेरित करने के लिए पहुचे लायंस क्लब के सदस्य, रायपुरिया के सबसे सीनियर डॉक्टर को लगा कोविड टिका ग्रामीणों की मांग होगी पूरी रायपुरिया में बन रहे स्प्रीड ब्रेकर, ग्रामीणों में खुशी