झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- पूर्व विधायक रतनसिंह भाबर की हालत होने के चलते उन्हें अहमदाबाद के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार रतनसिंह भाबर की बायपास सर्जरी के बाद वॉल्व बदला गया था जिसके उपरान्त उन्हें ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण आईसीयू में रखा गया है। अनुभवी चिकित्सकों द्वारा भाबर का उपचार का प्रयास किया जा रहा है। साथ थांदला विधानसभा के उनके समर्थको द्वारा भी प्रार्थना एवं पूजन किया जा रहा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई समर्थकों ने सिद्ध स्थल स्वयं भू माता मंदिर पहुंच पूजा-अर्चन किया एवं श्री भाबर के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की। Post navigation श्रीमद्भागवत सप्ताह का आयोजन तेजादशमी महोत्सव मेला में निकली शोभायात्रा