झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट
प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नगर के  बाँके बिहारी मंदिर,  शांतिआश्रम, लक्ष्मीनारायण मंदिर,  सांवलिया सेठ मंदिर एवं  हनूमान अष्ट मंदिर(बावडी) पर श्रीमद्भागवत सप्ताह भाद्रप्रद सुदी नवमी दिनांक 30 अगस्त से प्रारंभ हो रहा हैं जो भाद्रप्रद पूर्णिमा 6 सितम्बर बुधवार तक आयोजित होगा । उक्त जानकारी देते हुए कमलेश नागर ने बताया कि कथा का वाचन क्रमश: बालमुकुन्द आचार्य,  किशोर आचार्य, डाँ. उमेश शर्मा, पंडित   विनोदजी शर्मा(उज्जैन) द्वारा किया जाएगा। इस सप्ताह में 2 सितंबर को डोल ग्यारस पर आकर्षक झूले निकाले जाएंगे। 3 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 5 सितंबर को महाराज कंस के वध एवं 6 सितंबर को रूक्मणि विवाह एवं सुदामा चरित्र की कथा के साथ पूर्णाहूति होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *