झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट– थांदला समीपस्थ ग्राम नाहरपुरा खेजड़ा सत्यधाम शक्तिपीठ तेजाजी मंदिर पर तेजादशमी महोत्सव मेला का आयोजन किया जा रहा है। गादीपति राजेश वसुनिया एवं सेवक रमसु भूरिया ने बताया कि 30 अगस्त बुधवार को दोपहर 4 बजे तेजाजी अभिषेक एवं रात्री 8 बजे तेजाजी नाटक का आयोजन किया जाएगा। 31 अगस्त गुरुवार को प्रात:10 बजे तेजाजी महाराज की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके उपरान्त महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। सत्यधाम शक्तिपीठ तेजाजी मंदिर समिति के सदस्यों एवं समस्त संगठनों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पंहुच धर्मालाभ लेने हेतु अपील की। Post navigation पूर्व विधायक रतनसिंह भाबर हालात नाजुक गणेशोत्सव की धूम राजा के दरबार में पहुंचे भाजपा