झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। संध्या के समय महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। सभी गणेश पांडालों में विभिन्न आयोजनों गरबा-रास, मटकी फोड़ एवं विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में पिपली गणेश मित्र मंडल द्वारा विराजित थांदला के राजा दरबार में, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी द्वारा महाआरती की गई। अवसर पर पिपली गणेष मित्र मंडल के कार्यकर्ता एवं बडी संख्या मेंं श्रद्वालुओं ने उपस्थीत हो धर्म लाभ लिया। महाआरती के उपरान्त गरबा रास का आयोजन किया गया। Post navigation तेजादशमी महोत्सव मेला में निकली शोभायात्रा गजानन की महाआरती में शामिल हुए एसपी जैन