पियुष चन्देल, अलीराजपुर

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन पर बुधवार शाम 4 बजे भाजपा कार्यालय अलीराजपुर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने विचार रखते हुए स्वर्गीय बाबूलाल गौर के द्वारा किये गए जनहितैषी कार्यो को याद किया। उन्होंने कहा की आज प्रदेश ने अपने जन नेता को खोया हैं, में उनके निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। भाजपा जिला अध्यक्ष किशोर शाह ने कहा की बाबूलाल जी हम सबके वरिष्ठ नेता है, गरीब परिवार में जन्म लेकर उन्होंने हमेशा जनहित के लिए कार्य किऐ। स्व. श्री गौर ने अपने क्षेत्र में इतनी विश्वनीयता प्राप्त की थी कि वे लगातार 10 बार विधायक चुने गए और जनता की सेवा की। वे आज हमारे बीच नही रहे। उनके निधन पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। इसके बाद उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय गौर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष मकु परवाल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष विक्रम सेन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष नीलेश जैन, महामंत्री दीपक मोदी, राजेश चन्देल, युवा मोर्चा जिला महा मंत्री रिंकेश तंवर, जिला उपाध्यक्ष अंकित शाह, मण्डल अध्यक्ष गिरिराज मोदी, वरिष्ठ नेता नारायण कोठारी, प्रतापसिंह सिसोदिया, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष एमएस पाकीजा, युवा मोर्चा के मण्डल महामंत्री अक्षय गुप्ता, युवा नेता दिलीप चौहान, राकेश सेन, अभिषेक गेहलोत, दीपक शर्मा, मनोज किराड़, जुवानसिंह, सचिन योगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला कार्यालय मंत्री राजेन्द्र मोदी ने दी।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *