झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- भारतीय जनता पार्टी मंडल ग्रामीण मंडल थांदला द्वारा ग्राम परवलिया में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी का जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर द्वारा अटलजी के जीवन पर विस्तार से उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया जिसमें किसानों के कल्याण के लिए अटलजी द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड योजना लागू की जिससे किसानों के लिए संजीवनी साबित हुई किसानों मजदूरों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए जन कल्याणकारी योजना का क्रियान्वयन उनकी सरकार द्वारा किया गया। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना मील का पत्थर साबित हुई। इस अवसर पर भगवानलाल पाटीदार ने भी अटलजी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राजाराम पाटीदार, बालू खडिय़ा, सरपंच खुशाल सिंगाड़, पाटीदार, दिनेश भूतपूरण पाटीदार, खुमा डांगी, रघुनाथ पाटीदार, यतीश, नाहटिया बवेरिया आदि उपस्थित थे। Post navigation अटलजी के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल पहले शराब पिलाई और कर दी हत्या, साक्ष्य मिटाने को लेकर जला दी मृतक की लाश चार माह पूर्व हुए अंधेकत्ल व लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश