बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- इस देश के सबसे सरल स्वभाव के पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन आम्बुआ भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आम्बुआ में मरीजों को फल वितरण कर मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कांतिलाल राठौड़ ने कहा कि देश के सच्चे हितैषी और कवि हृदय अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिन हम मना रहे हैं। इस अवसर सभी ने फल वितरित कर मरीजों की कुशलक्षेम पूंछी और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर अस्पताल स्टॉफ कि ओर से डॉ.अजय पाटीदार, प्रमिला सोलंकी, पूर्व जनपद सदस्य रमेश रावत, गोपाल राठौड़, मोहम्मदी बोहरा, तरूण भाटी, मोहम्मद खां, सवीजन राठौड़ आदि उपस्थित थे। Post navigation आदिवासी किसान का बेटा बना डीएसपी ; पैतृक गांव मे छाई खुशियाँ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी का जन्मदिन मनाया गया