रितेश गुप्ता, थांदला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अंतरसिंह आर्य थांदला पहुंचेे एवं अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद अंबे माता मंदिर चौराहे पर सदस्यता अभियान चलाया। इस मौके पर करीब 800 सदस्य बनाए गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक कल सिंह भाबर, जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, दिलीप कटारा, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, मंडल अध्यक्ष पारस तलेरा, राकेश सोनी, पार्षद गजेन्द्र चौहान, सदस्यता अभियान के प्रभारी सुरेश राठौड़, अमित शाहजी, प्रणव परमार, जिला महामंत्री संजय भाभर, राजू धानक, जिला खेल प्रकोष्ठ संयोजक संदीप उपाध्याय, शांतिलाल सोलंकी, मन्नु डामोर, जितेंद्र मेहता, सुजीत भाबर, दीपक राठौड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी आशुतोष राठौड़ ने दी। ) Post navigation शांती समिति बैठक में एसडीओपी ने शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की कही बात चोरों ने शहर की तीन दुकानों पर बोला धावा, हजारों रुपए का माल ले जाने में सफल