ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला पुल के नीचे किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अमरसिंह पिता बावा उम्र लगभग 48 वर्ष अपने भाई के साथ चिखली गांव में काम पर गया था। काम पर से लौटते वक्त बड़े भाई को अपने घर छोड़ आगे बढ़ गया, सुबह ख़बर लगीं की पुल के निचे किसी व्यक्ति का शव पड़ा हैं, देखने पर पता लगा शव अमरसिंह पिता बावा का हैं, जो कल काम पर गया और घर नहीं लौटा, पुलिस जांच कर रही है कि हत्या है या हादसा। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंचने वाली है। जहां शव मिला वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई है। Post navigation नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिलाई शपथ छकतला से ककराना के लिए रवाना हुई कावड़ यात्रा