जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत खंडवा बड़ोदा कुक्षी रोड पर एक ट्राला हथनी नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए तीस फिट नीचे जा गिरा। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260122-WA0004.mp4 प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक शराब के नशे में धुत बताया जा रहा है। गौरतलब है की इस मार्ग पर आये दिन छोटी मोटी सड़क हादसे होने से ग्रामीणों मे आक्रोश है। नानपुऱ टोल कर्मचारी भी घटना स्थल पर पहुंच क़र रेलिंग का सुधार कार्य क़र रहे है। घटना होने से सड़क के किनारे लगी टावरो की केबल भी टूटी हुई थी। जिससे कई घंटो मोबाईल नेटवर्क भी प्रभावित रहे। घटना आज सुबह की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया की घटना सुबह तीन से साढ़े 3 बजे के बीच की है। Post navigation ई-विकास प्रणाली अंतर्गत जिला आलीराजपुर के नानपुर सहकारी संस्था द्वारा प्रथम ई-टोकन जारी आलीराजपुर पुलिस का नवाचार आपणा मानसेन आपणी पुलिस, एसपी ने दिया ‘शिक्षित समाज और सुरक्षित परिवार’ का संदेश