जीवनलाल राठौड़, सारंगी
सारंगी क्षेत्र में कुएं से विद्युत मोटरों की लगातार चोरियां हो रही है। मगर पुलिस प्रशासन के ढुलमुल रवैया से चोरों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। बीती रात में किसान इंद्रजीत सिंह राठौर, जीवन लाल राठौड़, रतनदास बैरागी के यहां से चोर मोटर चोरी कर ले गए। इस प्रकार की चोरी से किसानों को नुकसान ही नहीं आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ रहा है, अभी तक क्षेत्र मे लगातार चोरी हो रही है इससे पूर्व भी अमरोली नहर से एक ही रात में चोर 8 इंजन चुरा ले गए, जिसका अभी तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा क्षेत्र में आए दिन मोटरों की चोरी बढ़ती जा रही है, कई बार चोरियां हो चुकी है। चोरों का पुलिस के प्रति खौफ जाता रहा है, इसलिए ग्राम में जमकर चोरिया हो रही है। पुलिस की स्थिति यह हो गई है कि चोर मस्त पुलिस पस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *