जितेन्द्र राठौड़, झकनावदा क्षत्रिय सीरवी समाज कि आई माताजी की भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी 10 फरवरी से 14 फरवरी तक होने वाली इस भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में कई धार्मिक आयोजन होना है। जिसमें हवन, जुलूस, भजन संध्या एवं आई माताजी के जीवन को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन के पूर्व क्षत्रिय सीरवी समाज जनों द्वारा माताजी का ध्वज हाथ में लेकर नगर के समस्त मंदिरों में जाकर देवी देवताओं को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारने का न्योता देते हुए प्रार्थना की की आप सभी इस आयोजन में पधारे एवं इस भव्य प्राण प्रतिष्ठा को निर्विघ्न सफल बनावे। Post navigation पुलिस पस्त, चोर मस्त,रात्रि में खेतों से विद्युत मोटरों के साथ 8 इंजन हुए चोरी, ग्रामीणों में फैला पुलिस के प्रति रोष पेशवा घाट पर भव्य नर्मदा जयंती महोत्सव में बनारस की तर्ज पर हुई नर्मदा महाआरती