फिरोज खान, अलीराजपुर थाना आजाद नगर के अपराध क्रमांक 116/18 धारा 34/(2) 46 आबकी एक्ट में आरोपी कन्हैयालाल पिता शिवाभाई माली निवासी 142 लक्ष्मीनगर दाहोद का 173/8 जाफौ में फरार था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर द्वारा 2 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी, जिसकी गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा के निर्देशन व एसडीओपी एमएल मोहरे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी आजाद नगर पीके मुवेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में उप निरीक्षक आरएस मकवाना, आरक्षक दिलीप चौहान, आरक्षक मुकेश अमलियार, आरक्षक माधु मोरे को शामिल किया गया तथा पुलिस टीम को को दाहोद (गुजरात) रवाना किया गया था जहां आरोपी कन्हैयालाल पिता शिवाभाई माली निवासी 142 लक्ष्मी नगर को बस स्टैंड दाहोद से गिरफ्तार कर आज को न्यायालय जोबट पेश किया गया। Post navigation मध्यप्रदेश में गौ मंत्रालय की घोषणा करने पर विश्व हिन्दु परिषद ने किया स्वागत 22 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले मालपुर-बरझर सडक़ का विधायक ने किया भूमिपूजन