बरझर। आज बरझर पुलिस ने एक क्रेटा कार क्रमांक (जीजे 01 आरयू 4046) में से शराब की 40 पेटी बरामद कर दो आरोपी गिरफ्तार किए। आजाद नगर भाबरा थाने क्षेत्र की पुलिस चौकी बरझर में गाड़ी में 40 अवैध शराब जब्त की है जो एक सप्ताह में ये दूसरी बड़ी सफलता है। इससे पहले भी संजय मावी तम्बोलिया बरझर से 20 शराब की पेटी सहित बरझर पुलिस एक आरोपी गिरफ्तार कर चुकी है। रविवार दोपहर को बरझर पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त कर एक वाहन में से 40 अवैध शराब की जब्त की। साथ ही दो आरोपी राजू पिता हिरालाल बामनिया निवासी रिंगोल व विशाल पिता मगन चौहान दरबार निवासी अहमदाबाद है। इन दोनों को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया है। चौकी प्रभारी अखिलेश मंडलोई, जयकिशन शर्मा व आरक्षक दिनेश मुवेल की सराहनीय योगदान रहा। Post navigation दो बाइक सवारों की आपस में भिड़ंत, एक का पैर टूटा, एक गंभीर सागवान के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव