जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर में एसपी रघुवंश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी ने नकली ताड़ी बेचने वालों पर कार्रवाई की। पुलिस ने लगभग 600 लीटर नकली ताड़ी जब्त की। यह पांच मोटर साईकिल पर ले जाई जा रही थी। नानपुर थाना प्रभारी राजेश डावर ने बताया कि नानपुर में जो भी अवैध रूप से व्यापार किये जा रहे है उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई से अवैध रूप से ताड़ी का व्यापार करने वालों में हड़कंप मच गया। Post navigation नानपुर में रातभर बिजली गुल रहने से ग्रामीणों में आक्रोश, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत सेजगांव पंचायत में भ्रष्टाचार की जांच की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन