झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने की जानकारी मुखबिर के माध्यम से रायपुरिया थाना प्रभारी एमएल भाबर को मिली तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए अलग अलग टीम बनाकर अलग अलग ग्रामों में दबिश देकर अवैध शराब जब्त की। इस दौरान एएसआई राजेंद्र शर्मा ने आरोपी सुखराम नेवजी निनामा निवासी धनपुरा नाका फलिया से 10 लीटर कच्ची शराब, एसआई एसएस सोलंकी ने आरोपी राहुल पिता कालु सिंगाड़ निवासी गुलरीपाड़ा रामनगर से 22 क्वाटर देशी एंलेन शराब और एएसआई जयवीरसिंह चौहान ने आरोपी बाबु पिता रालु सिंगाड़ निवासी बेकल्दा रोड जामली से 25 क्वाटर देशी प्लेन शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 ए के तहत प्रकरण कायम किया है। Post navigation युवती को बाइक पर बैठाकर जंगल ले गया और कर डाला दुराचार शहर के एटीएम बंद, नागरिक की हुई फजीहत