आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर थाना आज़ाद नगर के थाना प्रभारी विजय कुमार देवड़ा व स्टाफ द्वारा नशामुक्ति अभियान चलाया गया। इस दौरान बस स्टैंड पर लोगों को नशे से दूर रहने की समझाइश देते हुए इसके दुष्परिणाम बताए। साथ ही नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। सीएम ने भी नशे पर वार करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं। इसी के चलते आजाद नगर पुलिस भी लगातार अवैध शराब पर कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी देवड़ा ने बताया नशामुक्ति को लेकर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। Post navigation शासन का ग्रामीण आजीविका मिशन महिलाओं के सशक्तिकरण का मिशन हैं : माधोसिंह डावर नगर परिषद चंद्रशेखर आजाद नगर का प्रथम सम्मेलन और अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के चुनाव 18 अक्टूबर को