जितेंद्र वर्मा, जोबट नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोबट में जन-जागरूकता की लहर—विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिताएँ, सामूहिक शपथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश,भोपाल के मार्गदर्शन में दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक प्रदेशव्यापी स्तर पर “नशे से दूरी है जरूरी” जन-जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अलीराजपुर जिले में अभियान को व्यापक, सघन और बहुआयामी स्वरूप प्रदान किया गया है,जिसके अंतर्गत जोबट कन्या शाला में एक साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन,विशेषकर विद्यार्थियों,पालकों और ग्रामीणजनों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए सामाजिक चेतना का संचार किया गया,थाना जोबट-कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोबट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल द्वारा बालिकाओं को संबोधित करते हुए नशे से दूरी, साइबर सुरक्षा, यातायात नियम, डायल 100, राहगीर योजना और कैशलेस उपचार योजना की जानकारी दी गई। उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे पुलिस मित्र बनकर अपने परिवार,समाज व स्कूल में नशा उन्मूलन का संदेश प्रसारित करें,कार्यक्रम केअंत में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने “नशा मुक्त भारत” की थीम पर सुंदर चित्र बनाए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक पटेल एसडीओपी रविन्द्र राठी, थाना प्रभारी विजय वास्कले, एसआई अंकिता जाट, स्कूल प्राचार्य प्रभु पवार एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। Post navigation विश्व आदिवासी दिवस पर जोबट की धरती पर भील सेना संगठन के नेतृत्व में होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम खाद के लिए हुई धक्का-मुक्की के बीच किसान का हाथ टूटा