जितेंद्र वर्मा, जोबट खाद के लिए चल रही परेशानी के बीच एक किसान का हाथ टूट गया। जानकारी के अनुसार धूमसिंह कलेश पिता गमरिया कलेश उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत सेवरिया के रावत फलिया का निवासी है। धूमसिंह ने बताया वह कई दिनों से खाद के लिए कतार में खड़ा है। बुधवार को भी धूमसिंह दाल मिल पर खाद लेने के लिए गया था। इसी बीच धक्का मुक्की हुई और उसे धक्का लगा और हाथ टूट गया। उसका कहना है परिजन मुझे अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में एक्सरे के बाद आलीराजपुर रैफर किया गया। उसका हाथ फ्रेक्चर हुआ है। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/07/WhatsApp-Video-2025-07-23-at-6.03.33-PM.mp4 Post navigation पुलिस ने कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चलाया नशे से दूरी है जरूरी अभियान राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोबट में झोलाछाप के यहां छापा मारा