राजा सरतलिया @ पारा झाबुआ पुलिस कोतवाली के अंतग॔त आने वाली पारा पुलिस चोकी के ठीक सामने कल दिन-दहाड़े चोरो ने शनि मंदिर को अपना निशाना बनाया .. कुल तीन चोर थे लेकिन मंदिर परिसर मे एक चोर घुसा ओर भगवान के माथे पर रखा चांदी का मुकुट ओर चांदी के कड़े चुराकर भाग निकला .. वारदात का पता तब चला जब शाम को मंदिर के भगवान की आरती करने के लिए आये सुरेश सरतलिया ने मंदिर मे प्रवेश किया .. गायब मुकुट ओर कड़े देखकर उन्होंने तुरंत CCTV कैमरा चेक किया तो चोरी की वारदात की रिकार्डिंग मिली .. कल देर रात चोरी की एफआईआर पारा पुलिस चोकी पर दर्ज करवाई गयी है चोकी प्रभारी रमेश कोली ने घटना की पुष्टि करते हुऐ जांच की बात कही है । Post navigation अज्ञात कारणों से लगी डागले पर आग ; पास मे बनी झोपड़ी जलकर राख पाइपों से भरे ट्रक की मोड पर सांकल टुटी ओर फिर यह हो गया