आकाश उपाध्याय @ अलीराजपुर

देश प्रदेश में कई जगह आये दिन महिलाओ ओर बच्चो पर अपराधो के समाचार प्रतिदिन अखबारो में देखे जा सकते है । इन अपराधो पर लगाम लगाने व जागरूकता लाने के उद्देश्य से अलीराजपुर पुलिस के द्वारा संपूर्ण जिलें में अभियान चलाया जा रहा है । जागरूकता अभियान की इस कढी में 14 फरवरी 2022 को एकलव्‍य आवासीय परिसर उमराली रोड पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अलीराजपुर सुश्री श्रृद्धा सौनकर के द्वारा 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। उक्‍त प्रशिक्षण के दौरान सुश्री सौनकर के द्वारा बच्‍चों को महिलाओं-बच्‍चों पर घटित होनें वाले अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई, साथ ही अपहरण, सॉयबर संबंधी अपराध एवं यातायात नियमों‍ के संबंध में भी महत्‍वपूर्ण जानकारी दी गई। सुश्री सौनकर के द्वारा बच्‍चों के द्वारा पूछे गये प्रश्‍नों का भी समाधानकारक जवाब दिये गये। उक्‍त जागरूकता अभियान के दौरान संस्‍था की प्रॉचार्या अंजु तिवारी एवं उनका अधीनस्‍थ स्‍टॉफ भी मौजूद रहा। उधर इस जागरूकता अभियान को लेकर जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं एवं बच्‍चों पर होनें वाले अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही के साथ-साथ समाज में जन जागरूकता लाया जाना भी अति-आवश्‍यक है। महिलाओं पर होनें वाले अत्‍याचार से लडनें के लिये महिलाओं को कानूनी अधिकार से जागरूक किया जाना चाहिये। अलीराजपुर पुलिस के द्वारा संपूर्ण जिलें में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जो निरंतर जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *