फिरोज खान @ अलीराजपुर आज दिनांक 20 दिसंबर को पुलिस थाना जोबट के सीमावर्ती जिला धार से लगे गांव पहाड़वा फाटा पर जन सहयोग से नवनिर्मित पुलिस सहायता केंद्र का निरीक्षण जिला पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह द्वारा किया गया| पिछले दिवस सीमा पर असामाजिक तत्वों द्वारा की गई पत्थरबाजी की घटना को मध्यनजर रखते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दिलीप सिंह बिलवाल एवं थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए निर्देशित किया गया कि एसएम कार्ड एसए एफ गॉर्ड की नियुक्ति हेतु प्रतिवेदन भेजने रात्रि में वाहनों को जोबट से पहाड़वा के बीच कानबाई प्रणाली शुरू करने पुलिस स्टाफर लगाकर चेकिंग पॉइंट लगाने पुलिस सहायता केंद्र का निर्माण शीघ्र पूरा करवाने आसपास के बदमाशों की सूची तैयार कर चेकिंग कर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने आसपास के चौकीदारों का रात्रि में सहयोग बारी-बारी से लेने हेतु तथा सीमावर्ती थाना प्रभारी बाग एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुक्षी से समन्वय स्थापित कर रात्रि में आने जाने वाले यात्रियों को समुचित सुरक्षा प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया| Post navigation खबर प्रकाशन के बाद हादसे को न्योता दे रहे साइन बोर्ड को टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने हटाया, झाबुआ लाइव का ग्रामीणों ने माना आभार ग्राम गृह में पदस्थ सचिव का स्थानांतरण करने को लेकर भाजपा मंडल ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन