ग्राम पंचायत पारा सचिव का स्थानांतरण करने के संबंध में भाजपा मंडल मंत्री सतीश अजनार ने कलेक्टर सोमेश मिश्रा को एक आवेदन सौंपकर तत्काल हटाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम पंचायत पारा सचिव अमरसिंह अपने गृह ग्राम में पदस्थ है। एवं पंचायत चुनाव के दृष्टिगत नियम विरुद्ध है। वहीं अमरसिंह मुजाल्दा का नाम ग्राम पंचायत पारा की निर्वाचन नामावली में वार्ड क्रमांक 02 एवं सीरियल क्रमांक 327 पर दर्ज है। आवेदन के पश्चात कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को मोबाइल पर आदेशित कर तत्काल प्रभाव से उनकी पदस्थापना अन्य जगह करने को कहा। इस अवसर कन्हैयालाल प्रजापत, सचिन डामोर, जयदेव बैरागी आदि ने कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया। Post navigation पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने जनसहयोग से निर्मित पुलिस सहायता केंद्र के निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश घर की दीवार में सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के आभूषण व नकदी चुराई, पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की जांच की शुरू