पीयूष चन्देल, अलीराजपुर

अलीराजपुर विधानसभा क्षैत्र के पुर्व विधायक स्व. श्री वेस्ता पटेल की 17 वी पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को पटेल निवास स्थान बोरखड मे पटेल परिवार द्वारा श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे जिलेभर के कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता सहित आमजन शामिल हुए ओर उन्होने विधायक स्व.श्री पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की। कार्यक्रम मे परिजनो द्वारा आने वाले सभी लोगो से कोविड-19 का परिपालन भी करवाया।

स्व.पटेल के सपनो को साकार करने का लिया संकल्प

इस दोरान परिजनो एवं उपस्थितजनो ने स्व.श्री पटेल के सपनो को साकार करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम मे उपस्थित वक्ताओ ने पुर्व विधायक स्व. पटेल को कर्मठ, जिंदादिल और विकासशील पुरुष बताया। विधानसभा क्षैत्र के अनेको बहुमुखी विकास कार्यो को लिए उनको हमेशा याद किया जाएंगा। स्व. पटेल ने विधायक सहित विभिन्न पदो पर रहकर क्षैत्र के विकास कार्यो के नित-नए आयाम स्थापित कर कई महत्वपुर्ण सौगाते दी है। जिसको क्षेत्रवासी कभी भुल नही सकते है। हमेशा आम जनता मे लोकप्रिय होकर सबके सुख-दुःख मे काम आते थे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल, नपाध्यक्ष सेना पटेल, कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश राठोर, खुर्शिद दिवान, यतेंद्र सेठ भाटी, जवाहर कौठारी, डा.एएम शेख, अनिल थेपडिया, बारीक कुरैशी, राजेंद्र टवली, सुरेश सारडा, जयंतीलाल वाणी, ईसामुददीन मंसुरी, समरथ राठोड, मुकेश गुप्ता, ललीत जेन, बापु पटेल, अजहर चंदेरी, जहिर मुगल, सोनु वर्मा, निहालंसिह, केलाश चोहान, दिलीप पटेल, राजु चोहान, भुरसिंह डावर, जुनेद कुुरैशी, अनिल श्रीवास्तव, चितल पंवार, तरुण मंडलोई, विक्रम भाटिया, राजु बामनिया, जितेंद्र देवडा सहित पंच-सरपंच, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत मे स्व. पटेल के ज्यैष्ठ पुत्र महेश पटेल ने सभी का आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *