विजय मालवी, बडीखट्टाली पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर चारभुजा महोत्सव समिति द्वारा क्षेत्र के प्रसिद्ध चारभुजा नाथजी की प्रतिमा पर अखंड महादुग्धाभिषेक का शुभारंभ मंगलवार को पूरे विधि विधान से प्रारंभ हुआ पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। इसके पूर्व नगर में ऐतिहासिक भव्य कलश यात्रा निकली। जिसमें पूरे ग्राम वासियों ने अपना व्यवसाय बंद रखकर शिरकत की। लाल व केसरिया परिधान में महिलाएं सर पर कलश धारण किए हुए यात्रा को भक्ति का संदेश प्रदान कर रही थी। वही युवक सफेद व युवतियां भी विभिन्न परिधानों मे सज कर शोभायात्रा में शामिल हुई। शोभायात्रा के अग्रभाग में बैंड के साथ ही ढोल ताशे से पूरा वातावरण भक्ति के गीतों से गूंज रहा था। शोभा यात्रा चारभुजा मंदिर से प्रारंभ होकर ग्राम के विभिन्न मार्गो से होते हुए जोबट रोड पुलिस चौकी तक पहुंची तथा वहां से पुन: ग्राम का भ्रमण करते हुए चारभुजा मंदिर पहुंची। शोभायात्रा समाप्ति के ठीक पश्चात 24 घंटे का अखंड अभिषेक प्रारंभ हुआ जिसमें विद्वान पंडित वेद मंत्रों के साथ चारभुजानाथ का दुग्धाभिषेक प्रारंभ करा रहे है। 24 घंटे के इस महा आयोजन में अलग अलग यजमान एक-एक घंटा भगवान के श्रीचरणों में बैठकर श्री चारभुजा नाथ का अभिषेक कर रहे हैं। Post navigation अतिरिक्त कक्ष-सामुदायिक भवन के लाखों के निर्माण कार्यो का विधायक ने किया भूमिपूजन मायाराम मेड़ा ने विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए जताई अपने दावेदारी