फिरोज खान, अलीराजपुर हायर सेकंडरी स्कूल बरझर मे 10 लाख की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक माधौसिंह डावर ने गेती से किया। बरझर हायर सेकंडरी स्कूल में भवन की कमी को देखते हुये शिक्षा विभाग द्वारा मांग की जा रही थी जिसे गम्भीरता लेते हुए विधायक ने जिला प्रशासन को अवगत कराकर 10 लाख की लागत से अतिरिक्त कक्ष को मंजूरी दिलाई। साथ ही ग्राम पंचायत डूंगलावानी में 5 लाख 44 हजार की लागत से सामुदायिक भवन का भी आज विधिवत भूमिपूजन किया गया जिसकी एजेंसी पीडब्ल्यूडी की देख रेख में फर्म दीपक छुगानी द्वारा निर्माण कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी एसडीओ विजय पटेल जोबट, सब इंजीनियर मनीष डामोर, अजय जयसवाल,उप सरपंच हिमसिंग बारिया, सुरेश पंचाल, राजू पंचाल, सेवाला निनामा, धन्नालाल प्रजापत आदि मौजूद थे। Post navigation Previous Post पुरुषोत्तम मास में भक्ति में लीन हुए भक्त, शोभायात्रा में चारभुजा के नाथ है जयकारों से शहर गूंजा