गगन पंचाल, कल्याणपुरा
रायपुरिया-कल्याणपुरा मार्ग पर खेड़ा फाटे पर मुडत गांव में अभी-अभी एक बोलेरो पिक-अप व बाइक की भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतकों के नाम चेनसिंह एवं कमलेश निवासी मुडत है। गंभीर रूप से घायल युवक को कल्याणपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करवाया है। दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।
)

 

अगर आप आपने गांव-शहर में झाबुआ-अलीराजपुर लाइव की खबरें वाट्सएप पर चाहते हैं तो हमारे इस नंबर 9669487490 को अपने-अपने दोस्तों, परिजनों एवं विभिन्न समूहों के वाट्सएप ग्रुपों में एड कर लें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *