अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट जोबट से बाग रोड़ पर बेटवासा में ग्रीड के पास एक पिक अप वाहन ने पीछे से एक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें सायदा पिता अंतरसिंग उम्र 13 निवासी बेटवासा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । वहीं महेश पिता कारण सिंह 18 निवासी बलेड़ी और अनिता पति मुकेश निवासी बेटवासा गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बड़वानी रेफर कर दिया । पुलिस के अनुसार किसी सवल सिंह निवासी सेवरिया की पिकअप बताई जा रही है हमारे द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। Post navigation पार्षदो ने किया परिषद की बैठक का बहिष्कार, कहा नही बनेगें भ्रष्टाचार में हिस्सेदार इस परिवार के बच्चो की बेबसी देखकर आप भी यकीनन दुखी हो जायेंगे ; अब अफसरों से लगाई गुहार