अलीराजपुर लाइव के लिये जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट जोबट – नगर परिषद जोबट द्वारा सभाकक्ष में आयोजित परिषद की बठैक मे कुछ पार्षदो द्वारा बैठक का बहिष्कार कर आधी चर्चा में बाहर आ गये व इनके द्वारा लिखीत में उक्त बैठक का बहिष्कार कर नगर पालिका अधिकारी को अवगत कराते हुए कलेक्टर व प्रमुख सचिव को प्रतिलीपी भेजी गई । हर बार की तरह नये एजेन्टो को लेकर नगर परिषद द्वारा सामान्य बैठक आयोजित की गई थी जिसके दो दिन पूर्व ही वार्ड क्रमांक 11 के कांग्रेसी पार्षद फारूक खत्री द्वारा समाचार पत्रो के माध्यम से बताया  गया था की अगर परिषद में पूर्व जिन एजेन्टो पर सहमती बनी थी अगर उन की प्रगती रिपोर्ट नही बताई गई तो हमारे द्वारा बैठक बहिष्कार किया जायेगा। बहिष्कार के पश्चात पार्षद फारूक खत्री ने बताया की नगर परिषद में सालो से आगे पाठ पीछे सपाट वाली पद्धती अपनाई जा रही है पुर्व में जीन एजेन्टो पर सहमती बनी थी वो कही से कही तक धरातल पर नजर नही आ रही है और फीर से नये एजेन्टे तैयार कर हमसे सहमती मांग रहे है ताकी धीरे धीरे उक्त कार्य में कशीमनखोरी कर उन्हे अधुरा छोड और एक नया कार्य प्रारंभ कर दे । मै चाहता हुॅ की परिषद में जो काम अधुरे पडे है जैसे अतिक्रमण समस्या से निपटने के लिये नगर में एक जगह सब्जी बाजार लगाना, नवीन बस स्टेण्ड जो वर्षो से अधुरा पडा है पहले उसे पुरा करना, स्वच्छता को लेकर किये गये खर्चो के बाद उसमें प्रगती लाना इन कार्यो को पुरा करे फिर नये एजेन्टे पर सहमती बनाये । वही वार्ड क्रमाक 2 की पार्षद कुलसुम बी ने परिषद पर आरोप लगाया है की हमारे द्वारा बार बार अवगत करवाने के बाद भी हमारे वार्डो में एल0ई0डी0 लाईट व पानी की समस्या पर ध्यान नही दिया जा रहा है । वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद नाजिया मकरानी ने बैठक में कडे शब्दो में कहा की बार बार हमारे द्वारा फोन लगाने के बाद भी पानी के टेंकर नही आते क्या कारण है तीन-तीन महीनो तक बिजली के खंबो की स्ट्रीट लाईटे क्यो नही ठीक की जाती है । जब पूर्व की बैठक मे एल0ई0डी0 लाईट खरीदकर बदले की बात की थी तो अभी तक बदली क्यो नही क्यो हमेशा उन्ही लाईटो को दुरूस्त कर तीन-तीन माह तक नही लगाया  जाता है । अपनी जान पहचान वालो के यहां पानी के टेकर भेजे जाते है वो भी वहा चार  से पांच दिन तक खडे रहते है । श्रीमती नाजिया मकरानी ने कहा की पानी की समस्या के चलते वार्ड में टेंकर के लिये फोन लगाते है तो कर्मचारी नही डालुंगा जैसी बात कर फोन काट देते है इस पर अध्यक्ष व नपा अधिकारी क्यो चुप बैठे । जानकारी मिलने तक वार्ड क्रमांक 01-02-03 व 11 के पार्षदो ने लिखीत में नगर  पालिका अधिकारी को अवगत करवाकर बैठक का बहिष्कार किया है । पार्षद फारूक खत्री ने कहा की परिषद में सबका साथ-सबका विकास नही सबका साथ-अपनो का विकास किया जा रहा है । अंधा बाटे रेवडी अपने अपनी को देव जैसी पद्धती अपनाई जा रही है । कमीशन के चक्कर में केवल खरीदी ब्रिकी एवं निर्माण कार्यो की और ध्यान दिया जा रहा है आम जनता की समस्याओ से इन्हे कोई लेना देना नही है । परिषद में ये करोडो की योजनाए उंगलीयों पर गिनाते है पर धरातल पर देखा जाये तो सब शुन्य है । हम कुछ पार्षदगण इस भ्रष्टाचार में सहमती देकर हिस्सेदार नही बनेगे और हम इस प्रकार क बैठको का बहिष्कार करते है । मेरे द्वारा कलेक्टर को सारी कार्यप्रणाली से अवगत करावाकर जिम्मेदारो पर उचित कार्यवाही की मांग की जायेगी । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *