जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत रविवार दोपहर बाईक व पिकअप वाहन की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया। नानपुर थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिसकर्मियों को पहुंचाकर शव को जिला मुख्यालय पहुंचाया। घायल का इलाज जारी है। घटना स्थल ग्राम खरपाई बताया जा रहा है। मृतक दीपक पिता प्रेम सिंह कुसलवाई बुढला फलिया उम्र 16 वर्ष है। वहीं सुरेश पिता डुंगरिया उम्र 14 वर्ष घायल है। दोनों कुसलवाई से नानपुर आ रहे थे। तभी तेज गति से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। नानपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया Post navigation नानपुर स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने आने वाले मरीज हो रहे परेशान खेल के साथ पढ़ाई भी जरूरी है : कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान