आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, कदमताल करते निकले स्वयं सेवक

- Advertisement -

रोहित सोनी, पारा

ग्राम आम्बा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मंडल स्तर पर पथ संचलन निकाला। स्वयं सेवक निर्धारित गणवेश व दंड लेकर कतारबद्ध होकर कदमताल करते निकले। 

संघ का मंडल स्तर पर संचलन मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर शिव टेकरी आम्बा से शुरू हुआ जो राजगढ़-पारा रोड से होते हुए आम्बा स्टैंड से कालीदेवी रोड होते हुए पुनः श्री मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा। इस बीच गांव में कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर उमेश सेतन, जिला सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख  का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उमेश सेतन  ने समस्त स्वयंसेवकों को संघ की स्थापना से लेकर अभी तक के संघ के सामजिक कार्यों एवम व्याप्त के बारे में बताया जिसमें की विश्वभर में संघ के विस्तार एवं स्वतंत्रता में संघ की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। संघ संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।