पारा से भाजपा मंडल मंत्री अजनार 5 दर्जन से अधिक साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए

May

अशोक बलसोरा, पारा

बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित कांग्रेस के संविधान बचाओ दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 12:00 बस स्टैंड पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें भाजपा मंडल मंत्री सतीश अजनार 5 दर्जन से अधिक अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। 

निश्चित रूप से बीते 1 वर्ष में पारा में एक उभरते हुए युवा नेता का  स्वरूप देखने को मिला और उसी कड़ी में पंचायत चुनाव में भी कांटे की टक्कर दी थी। वही कुछ समय से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा उपेक्षित किए जाने के चलते अजनार को कांग्रेस का दामन थामना पड़ा। निश्चित रूप से यह चुनावी वर्ष है ऐसे में कई आश्चर्यचकित बदलाव देखने को मिलेंगे। बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रकाश रांका सरदारपुर विधायक प्रताप सिंह ग्रेवाल थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया एवं क्षेत्रीय विधायक पेटलावद वालसिंह मेडा की उपस्थिति में आज  युवा नेता सतीश अजनार के साथ में लगभग 60 से अधिक कार्यकर्ताओं का इन सभी ने कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा पहनाकर एवं पुष्प माला से स्वागत किया। साथ ही प्रकाश रांका ने  सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आप गरीब एवं पिछड़े हुए लोगों को न्याय एव उनके हक की लड़ाई लड़ो एवं पार्टी से हर संभव मदद एवं सहयोग आपको किया जाएगा। दोनों ही प्रदेश एवं केंद्र की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाओ। जिसमें हमेशा कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं विधायक हमेशा कंदे से कन्दा मिलाकर आपकी हर लड़ाई लड़ने को तत्पर रहेंगे वहीं तीनों विधायक ने भी मंच को संबोधित करते हुए प्रदेश की जनविरोधी एवं गरीब आदिवासियों के शोषण की सरकार बताते हुए हमला करते हुए बताया कि आने वाले समय में इन दोनों ही सरकारों को उखाड़ फेंकना है। इसके लिए आप सभी कमर कस लें हमें गरीब आदिवासियों के लिए काम करना है। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रूप सिंह डामोर केमता भाई डामोर जोगणिया तड़वी सलिल खान पठान रमेश मोहनिया दिनेश मेडा कुलदीप निनामा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।