पारा के प्रकाश छाजेड़ बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

- Advertisement -

पारा। सौधर्म बृहत्तपोगच्छीय जैनाचार्य विश्व पूज्य गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेन्द्रसूरीश्वरजी महाराजा की पुण्य स्मृति में व्याख्यान वाचस्पति गुरुदेव श्रीमद् विजय यतीन्द्रसूरीश्वरजी महाराजा की पावन प्रेरणा से उनकी निश्रा में विक्रम संवत 2016 (सन् 1959) में मोहनखेड़ा तीर्थ की पावन धरा पर स्थापित एवं गुरूदेव श्रीमद् विजय जयन्त सेन सूरीश्वरजी महाराजा के मार्गदर्शन में विकसित श्री अखिल भारतीय राजेन्द्र नवयुवक परिषद वर्तमान में गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज एवं आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय जयरत्नसूरीश्वरजी महाराज आदि श्रमण श्रमणी भगवंतो के पावन सानिध्य में गतिशील है। अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद एवं परिषद परिवार (महिला,बहु परिषद/तरुण परिषद/बालीका परिषद/ का  राष्ट्रीय अधिवेशन 10 ओर 11 सितंबर 2022 को गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराज आदि श्रमण श्रमणी भगवंतो की पावन निश्रा में संपन्न हुआ। पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयन्त सेन सूरिश्वर जी महाराजा के पट्टधर पूज्य गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद विजय  नित्यसेनसूरीश्वरजी मसा आदि ठाणा की पावनकारी निश्रा में मध्य प्रदेश के झबुआ नगर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत भर की विभिन्न परिषद की शाखाओ ने भाग लिया।  

64 वे राष्ट्रीय अधिवेशन झाबुआ में अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् के नवीन पदाधिकारी की घोषणा गुरुदेव द्वारा की गई।  जिसमे पारा निवासी प्रकाश छाजेड़ को नवयुवक परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। ठीक इसी राजेन्द्र दंगवाडा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुधीर लोढा मन्दसौर को महामंत्री , अतुल अदानी, नवीन बल्लू तथा जावनराज वाणीगोता को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। गुरुदेव ने श्री संघ के वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में नवयुवक परिषद की राष्ट्रीय इकाई की घोषणा भी की जिसमे धार निवासी मोहित तांतेड़ को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।   संजय कोठारी उज्जैन को प्रदेश  महामंत्री, तथा बड़नगर निवासी शान्तीलाल गोखरू  को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। आयोजन के दूसरे दिन प्रेमा बेन बेंगलुरु निवासी को महिला परिषद अध्यक्ष संगीता पोरवाल राष्ट्रीय महामंत्री तथा राखी  रांका को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।  तरूण परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य धोका धार ,  महामंत्री विश्व  वोरा अहमदाबाद  तथा उपाध्यक्ष यश बाफना मन्दसौर को बनाया गया।

पारा परिषद ने किया बहुमान

पारा निवासी समाजसेवी, वर्तमान में पारा जैन श्री संघ के महामंत्री तथा पुण्य सम्राट के अनन्य भक्त प्रकाश छाजेड को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पारा परिषद ने मुख्य मार्ग स्थित श्री राजेन्द्र सूरी गुरु ज्ञान मंदिर में बहुमान कार्यक्रम का आयोजन रखा। इसके पूर्व छाजेड़ के झाबुआ से पारा नगर आगमन पर ढोल ढमाकों से स्वागत किया गया। जैन समाज के सदस्यों ने गुरुदेव और परिषद के जयकारे लगाए। आयोजन में तरुण परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष आदित्य शरद  धोका (धार) का भी पारा श्री संघ एवं परिषद के सदस्यों द्वारा बहुमान  किया गया।  संचालन पलाश कोठारी ने किया। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि छाजेड़ के नेतृत्व में संगठन उत्साह और उमंग के साथ नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।