खरडू बड़ी। जिला मुख्यालय से करीबन 4 किलोमीटर दूर झाबुआ पारा मार्ग के गांव चम्पलिया नदी के घाट पर बड़े गड्ढे हो गए है या यूं कहें कि की पूरी सड़क एक साईड की उखड़ गई है जिसके कारण वाहन चालक आये दिन परेशान होते है क्योंकि यह ढलान वाली जगह है और इसके समीप नदी होने से पुलिया भी बनी है।जिसके कारण आमने सामने वाहन आने के कारण वाहन चालक को वाहन को इस गड्ढे में उतारना पड़ता है जिससे कभी वाहन की कबानी टूट जाती है तो कभी वाहन चालक को अंदर बैठे पैसेंजर का डर रहता है कि कभी किसी पैसेंजर को कोई चोट ना आये, क्योकि यह ढलान वाली जगह होने के कारण वाहन को अचानक कंट्रोल करने में चालक को परेशानी होती है। इस झाबुआ पारा मार्ग पर भी आये दिन अधिकारी भी गुजरते है ,तो क्या उन्हें इस गांव की पुलिया के समीप खराब सड़क नहीं दिखती है। क्या अधिकारी या संबंधित विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है। इसी के साथ ही इस मार्ग पर गांव पीथमपुर में करीबन दो माह पहले एक पुलिया का रिपेयरिंग किया गया था जिसके ऊपर सड़क खोदकर उसके ऊपर मोरब डाल दी गई थी जोकि बारिश के कारण धूल जाने से वहाँ भी गड्ढे हो गए है जिस ओर भी ध्यान देना चाहिए। शहर में भारी वाहन को प्रतिबंधित किया गया लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें हो रही खराब पहले भी कई बार इस जगह पर गड्डो की वजह से हादसे हो गए है क्योकि इस मार्ग पर अब रेतो से भरे ओवरलोडिंग भारी वाहन चलने लग गए है जिसके कारण अब ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क खराब हो रही है जिस पर प्रशासन को अंकुश लगाना चाहिए।सिर्फ शहरों में भारी वाहनों को प्रतिबंधित करने से काम नहीं होगा ग्रामीण क्षेत्रों में भी इन पर अंकुश लगाना पड़ेगा। *वाहन चालक लक्ष्मण, राजू, संजय, रामचंद्र, अज्जू, पप्पू, महेश आदि ने बताया कि* चम्पलिया घाट पर सड़क पर गड्डा हो गया है जिसके कारण हमको समस्या होती है क्योंकि गड्ढे होने के कारण हमारे वाहनों की कबानी टूट जाती है और कभी पैसेंजर को चोट लग जाती है इसी के साथ ही इसके पास नदी होती है जिसको लेकर भी बड़ा हादसा होने का डर रहता है। जिस ओर अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए क्योंकि यह झाबुआ पारा मार्ग है और हर मिनट यहाँ से बड़े छोटे वाहन निकलते है । इस मार्ग पर गांव पीथमपुर में भी कुछ महीनों पहले पुलिया के रिपेरिंग किया गया था जिस पर ठेकेदार द्वारा मोरब डाल कर रोड चालू कर दिया गया था लेकिन बारिश के कारण मोरब धुल गया जिससे वहां पर भी गड्डे हो गए जिस ओर भी अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। Post navigation चोरो के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े सुने मकान को बनाया निशाना, घर से 2 किलोग्राम चांदी के आभूषण एवं नक दी ले उड़े चोर पारा-झाबुआ मार्ग के चम्पलिया नदी के घाट पर हुए गड्ढों में चढ़ाया डामर