4 झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट-
शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पारा की छात्रा ललिता रेमसिंह डावर नवापाड़ा का चयन मप्र की टीम के लिए संभावित है शालेय राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नीमच में किया गया था जिसमे कन्या पारा की तीन छात्राओं ललिता डावर, प्रियंका डावर, मनीषा डावर ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन के आधार पर आदिवासी विकास विभाग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ललिता डावर ने ऑलराउंड प्रदर्शन में 32 रन देकर 10 विकेट लिए एवं स्वयं ने 29 रन बनाए इसी आधार पर यह छात्रा शालेय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्भावित उम्मीदवार के रूप में जम्मू कश्मीर में मध्य प्रदेश की टीम से सहभागिता करेगी। इन बालिकाओं की शानदार प्रदर्शन और सफलता पर तथा ललिता डावर के संभावित चयन पर सहायक आयुक्त शकुन्तला डामोर एजिला क्रीडा अधिकारी कुलदीप धबाई, संस्था के प्राचार्य गुलाबसिंह डावर, पीटीआई नरेश पुरोहित, सागरी निंगवाल, प्रधान पाठक जुवान सिंह सिंगाड़, रामचंद्र प्रजापत, कलसिंह डावर, आशीष पंड्या एवं समस्त स्टाफ ने बालिका के उज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *