खरडू बड़ी। रामा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खरडू बड़ी के पारा रोड पर डॉक्टर घाटी के समीप छोटे तालाब में स्थित एक कुएं में 30 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है केला पति गुला भूरिया  पानी भरने गई थी। तालाब में एक बिना मुंडेर का कुआं है। महिला कुएं में गिर गई जिससे उसकी मृत्यु हो गई। 

तालाब पर हाथ पैर धोने पहुंचे कैलाश पिता तोलिया भूरिया ने देखा कि तालाब में कोई महिला डूबी हुई है । जिसकी सूचना ग्रामीणों को दी। बाद में उस महिला के शव को तालाब से निकाला गया। बताया गया कि जो महिला तालाब में डूबी है उसके तीन लड़कियां और दो लड़के है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना झाबुआ थाने पर दी। पुलिस मौके पर पहुँच कर पंचनामा बनाया, जिसके बाद मृत महिला को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। कोतवाल कालूसिंग डामोर, कसना भूरिया भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *