अर्जुन सिंह मावी, सरदारपुर अंबिका माता मंदिर प्रांगण में पाटीदार समाज के वरिष्ठ पंच व युवा संगठन की बैठक रविवार को संपन्न हुई। जिसमें पाटीदार समाज के युवा संगठन के तत्वावधान में गत वर्ष आयोजित 32वां रात्रिकालीन सामूहिक विवाह समारोह के पदाधिकारियों द्वारा आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया जिसने 32वें रात्रिकालीन सामूहिक विवाह आयोजन में हुए संपूर्ण खर्च को काटकर समिति ने 1 लाख 74 हजार 965 रुपए की बचत की। साथ ही आगामी वर्ष 17 अप्रैल 2019 को 33वां सामूहिक विवाह का आयोजन समाज के युवा संगठन के तत्वावधान में करने का निर्णय लिया गया व पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष कमलेश लिम्बाजीवाला का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। बैठक में पाटीदार पंच समाज के अध्यक्ष द्वारा सामूहिक विवाह समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष कमलेश लिंबाजीवाला का तिलक निकाल कर आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपरोक्त जानकारी पाटीदार समाज युवा संगठन के जगदीश पटेल ने दी। Post navigation गुजरात पुलिस की गिरफ्त से हथकड़ी तोडक़र फरार हुए आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा दुराचारी को त्वरित फांसी देने को लेकर लोधा युवा शक्ति ने सौंपा ज्ञापन